फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Question paper will be divided into two parts

दो भागों में बांटा जाएगा प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट पर देनी होगी परीक्षा

Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Question paper will be divided into two parts
बड़ौत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार प्रश्नपत्र हल करने के लिए दसवीं के छात्र-छात्राओं को सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट भी दी जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों को पूर्व निर्देश दे दिया है। फरवरी माह के अंत या फिर मार्च माह के प्रथम सप्ताह में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के प्रारंभ होने के अनुमान है।
विज्ञापन

70 अंकों की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा। प्रश्नपत्र के लगभग 30 प्रतिशत यानी 20 अंक का प्रथम भाग बहु विकल्पीय होगा, जिसका उत्तर परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट पर देना होगा। वहीं दूसरा भाग (लगभग 70 प्रतिशत या 50 नंबर का) वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा, जिनके उत्तर पहले की तरह पारंपरिक कॉपी पर देने होंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों को संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। जहां विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सही तरीके से ओएमआर भरने की जानकारी भी दी जा रही है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिले के 142 हाईस्कूल संचालित कॉलेज को सूचना दे दी गई है। नई शिक्षा नीति के तहत यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। इस सत्र में यह प्रक्रिया प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed