{"_id":"58f279d04f1c1bf77fcf520d","slug":"pwd-marking-in-binauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली में लोनिवि ने निशानदेही कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली में लोनिवि ने निशानदेही कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिनौली में निशानदेही करने पहुंची लोिनवि की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिनौली में शनिवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हुए स्थानों पर निशानदेही की और व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया।
शनिवार को एसडीओ (लोनिवि) ललित कुमार, जेई आनंद कुमार, कानूनगो उमर मोहम्मद, लेखपाल गजेंद्र सिंह और रामपाल यादव, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नाहर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में बिनौली बस स्टैंड पर पहुंचे और मेरठ - बड़ौत मार्ग पर अतिक्रमण हुए स्थानों को चिन्हित किया और मार्ग के दोनों तरफ 40 - 40 फुट के घेरे में आए निर्माणों पर निशानदेही की।
टीम के अधिकारियों ने व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया। इसके बाद प्रशासनिक टीम अतिक्रमण को तोड़ देगी। लोनिवि की निशानदेही के बाद गांव में मेरठ- बड़ौत हाईवे के दोनों तरफ दुकान कर रहे व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई है। अब उन्हें सरकारी अमले के कदम का इंतजार है।