फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev echoed with shouts of Bhole Baba

भोले बाबा के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव

Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev echoed with shouts of Bhole Baba
बागपत के बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने उमड़ी भीड़। - फोटो : BAGHPAT
- बुधवार से पुरा महादेव पर तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू
विज्ञापन

- हरिद्वार से पहुंचे कांवड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। परशुरामेश्वर मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का शुभारंभ हो गया। पूरा दिन भगवान भोले नाथ के जयकारे गूंजते रहे। हरिद्वार से जल लेकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की उन्नति की कामना की। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर व मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुरा महादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले में कांवाड़ियों का आना शुरू हो गया है। बुधवार को हरिद्वार से जल लेकर आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात से मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। मंदिर में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन

दो बजकर 39 मिनट पर होगा जलाभिषेक
बालैनी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो बजकर 39 मिनट पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इससे पूर्व मंदिर में एक बजकर 39 मिनट पर झंडा पूजन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में तैनात रहा भारी पुलिस बल
बालैनी (बागपत)। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। छह जोनल व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट को मेला परिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अन्य सेक्टर मजिस्ट्रेट मंदिर मार्ग पर अलर्ट रहेंगे। इसके अलावा मंदिर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। पीएससी, आरएएफ तैनात की गई है। बुधवार को एसडीएम सदर अनुभव सिंह और सीओ ट्रैफिक मंगल सिंह रावत मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
इन मार्गों से मिलेगा प्रवेश
कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अलग व्यवस्था की है। कांवड़ियों को मंदिर के पूर्वी द्वार से और अन्य श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। पुरा महादेव से बालैनी व बुढ़सैनी और हिंडन नदी के पुल पर बैरियर लगाए गए है। इन मार्गों पर 12 मार्च तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

कांवडियों के वेष में पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी
मेला परिसर में पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेष में निगरानी करेंगे। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैनात रहेंगे चिकित्सक
कांवड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण के मेला परिसर में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। कोई भी परेशानी होने पर कांवड़ियों को उपचार दिलाया जाएगा। इसके अलावा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी, दुकानों पर रही भीड़
मेले के पहले दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed