फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Punjab agitators set out to awaken farmers of western UP

पश्चिम यूपी के किसानों को जगाने निकले पंजाब के आंदोलनकारी

Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab agitators set out to awaken farmers of western UP
पश्चिम यूपी के किसानों को जगाने निकले पंजाब के आंदोलनकारी
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में गांव गांव घूमकर किसानों को बताए जा रहे नुकसान
सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट के लिए मांगी जा रही अधिक से अधिक मदद
बागपत। नये तीनों कृषि कानूनों पर लंबे खिंचते आंदोलन के बीच अब नये सिरे से संघर्ष की तैयारी तेज हो गई है। पंजाब के किसान सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट के आसपास के जिलों के किसानों के बीच पहुंचने शुरू हो गए हैं। किसानों को कृषि कानून के नुकसान बताकर आंदोलन में सहयोग मांगा जा रहा है। आंदोलन को तेज करने के लिए युवा किसानों की टीमें गठित की गई हैं, जो पश्चिम यूपी में पहुंच रही हैं।
मंगलवार को पंजाब के जिला मोगा निवासी किसान अमनदीप सिंह, जसविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह और प्रकट सिंह ने जिले का दौरा किया। रमाला क्षेत्र के गांव सूप, सोंटी, किशनपुर बिराल में किसानों के बीच पहुंचे और नये तीनों कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। नुक्कड़ सभाएं कीं। बलजिंदर सिंह ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के नजरिए से सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट के आसपास के जिलों में जा रहे हैं। बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में पंजाब के युवा किसानों की टीमें जा रही हैं। उनका मकसद सिर्फ लोगों को जागरूक करना है। सोनीपत, पानीपत में भी किसानों को जागरूक किया है।
विज्ञापन

इनसेट
सिंघु बॉर्डर पर तेज हो सकता है आंदोलन
बागपत। सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन को तेज किया जा सकता है। धरनास्थल के सबसे नजदीक हरियाणा और पश्चिमी यूपी के जिले हैं। ऐसे में यहां के किसानों को जागरूक किया जा रहा है। आंदोलन में सहयोग भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सिंघु बॉर्डर के किसानों की पूरी मदद की जाएगी। किसान एकता के साथ संघर्ष करेंगे।
देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह तो पहले ही सिंघु बॉर्डर के धरने को समर्थन कर चुके हैं। जिले के लोग धरने पर मदद के लिए जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed