फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pulas is considering the incident with the Imam as suspicious

Baghpat News: इमाम के साथ हुई घटना को संदिग्ध मान रही पुलस

Fri, 26 Jul 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pulas is considering the incident with the Imam as suspicious
-पुलिस के पास अभी तक नहीं आई इस मामले की तहरीर
विज्ञापन

-इमाम से पूछताछ करेगी पुलिस
बड़ौत। मस्जिद के इमाम का बेहोश हालत में पाकिस्तान के बार्डर पर मिलने की घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। इस मामले में पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच करा रही है।

दौझा गांव के रहने वाले अब्दुल गफ्फार हिलवाड़ी मस्जिद में इमाम हैं। उन्होंने बताया था कि 18 जुलाई को वह 25 लाख रुपये अपने भाई से लेकर सहारनपुर से बड़ौत आए थे। छपरौली चुंगी के पास किसी ने उन्हें बेहोश कर दिया। 22 जुलाई को उन्हें होश आया तो वह पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तान बार्डर के पास मिले। उनका नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इमाम द्वारा बताई इस घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि इमाम के साथ हुई घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी जांच कराई जा रही है। प्रथदृष्टता घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed