फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   public will teach a lesson to the government

विधान सभा चुनाव में तानाशाहों को सबक सिखाएंगी जनता

Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
public will teach a lesson to the government
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अहमद हमीद ने सोमवार को ग्राम सिंघावली अहीर, बुढ़सैनी, खेकड़ा, अब्दुलपुर, बसी में जनसंपर्क किया। गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद और युवाओं ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। जनविरोधी फैसले लेने वाली सरकार को सबक सिखाने का सही समय आ गया है। भाजपा ने जनता को केवल जुमले व धोखे के सिवा कुछ नहीं दिया। जनता प्रथम चरण के चुनाव में ही भाजपा को सबक सिखाएगी। लखीमपुर में किसानों को कुचला गया और दोषी अभी तक सरकार में शामिल हैं। रालोद-सपा गठबंधन पहले ही चरण में भाजपा से बढ़त बनाकर आगे रहेगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने व रालोद-सपा गठबंधन को मजबूत कर सरकार बनाने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed