फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public awareness campaign launched for blood donation

रक्तदान को चलाया जन जागरुकता अभियान

Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Public awareness campaign launched for blood donation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। अमर उजाला फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस समिति, इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी व लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को रक्तदान जीवनदान विषय पर वेबिनार के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रेडक्रॉस समिति के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा 18 वर्ष से 65 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान मानव जीवन की रक्षा में सहायक होता है। लायंस क्लब की अध्यक्ष डॉ. कमला अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से शरीर में पल रही बीमारियों का भी पता चल जाता है। रेडक्रॉस समिति के संरक्षक ईश्वर अग्रवाल व समिति के चेयरमैन ने कहा कि रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कस्बे में अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने के 48 घंटे में मानव शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है और ह्दय संबंधी बीमारी की संभावनाएं कम हो जाती है। वेबिनार में रीजन चेयरमैन हंसराज गुप्ता, जिला वाइस चेयरमैन अजय गोयल, शिविर सह संयोजक राजीव गर्ग, क्लब की सचिव अलका गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, क्लब उपाध्यक्ष आशुतोष मित्तल, अजय मित्तल, मनोज मित्तल, सचिन सिंघल, प्रदीप नैन, समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed