फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public awakening journey done with great pomp

धूमधाम से निकाली जनजागरण यात्रा

Sat, 15 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Public awakening journey done with great pomp
बड़ौत में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर तलवारबाजी का प्रदर्शन करते बच्चें - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। आर्य वीर दल बागपत एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के 197वें जन्मदिवस पर नगर में जन जागरण यात्रा निकाली गई। एक हजार से अधिक आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। तलवारबाजी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान से जनजागरण यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने किया। आर्यवीर एवं वीरांगनाओं ने डंबल लेजियम, लाठी चलाना, जूडो कराटे, भाला, तलवारबाजी का विशेष प्रदर्शन किया। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए एक झांकी निकाली गई। जन जागरण यात्रा फूंस वाली मस्जिद और नगर के अन्य मार्गों से होती हुई तहसील पहुंची। पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ भी किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य नंद किशोर ने कहा कि आर्य समाज एक राष्ट्रभक्त संगठन है। महर्षि दयानंद सरस्वती ने राष्ट्र उत्थान के लिए गुरुकुल के माध्यम से क्रांतिकारियों को तैयार करने का काम किया। आर्य वीर दल बागपत के अध्यक्ष अनंगपाल आर्य ने कहा कि चरित्र निर्माण शिविरों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी देश और समाज सेवा के लिए प्रेरित कर सकते है। कार्यक्रम में जनपद के 15 विद्यालयों के लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। जन जागरण यात्रा का संचालन करते आर्य वीर दल पश्चिमी उप्र के मंत्री डॉ. रवि शास्त्री ने बच्चों से राष्ट्र हित में नारे लगवाए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, कपिल आर्य, ठिकाना सिंह, यतेंद्र आर्य, बृहस्पति आर्य, धर्मेंद्र आर्य, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय आर्य, राजपाल सिंह, यशपाल आर्य आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष पहलवान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed