फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Provide treatment as possible to patients'

‘रोगियों को यथा संभव इलाज उपलब्ध कराएं’

Wed, 11 Nov 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
'Provide treatment as possible to patients'
संयुक्त निदेशक चिकित्सा ने किया सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन

बिनौली। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को रोगियों को यथासंभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संयुक्त निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने इमरजेंसी कक्ष, इंजेक्शन रूम, रेन बसेरा, कोल्ड चैन, औषधि कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रतिरक्षण कक्ष, कोविड डेस्क आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि स्टाक, आयुष्मान योजना की प्रगति देखी। महिला वार्ड में प्रसव के लिए आई महिला से भी जानकारी ली। चिकित्सकों को रोगियों को यथासंभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएचसी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल को साधुवाद दिया। अधीक्षक ने महिला चिकित्सक नहीं होने की जानकारी दी। डॉ. गुरुचरण सिंह, डॉ अमित गुप्ता, डॉ. अभिनव नेहरा, आकाश चौधरी, विनोद प्रसाद, अजय धामा, राजीव कुमार, अजीत धामा, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed