फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protests against privatization continue for the second day

निजीकरण के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का दूसरे दिन भी धरना जारी

Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protests against privatization continue for the second day
बड़ौत। ऊर्जा निगम के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों व अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि ऊर्जा निगम में निजीकरण को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह तोमर व नगरीय अध्यक्ष कपिल तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए। क्योंकि निजीकरण लागू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। यदि जल्द निजीकरण को विभाग से बाहर नहीं किया गया तो रणनीति तैयार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने पर आरिफ मलिक, मोहित कुमार, धर्मेन्द्र, बूलचंद, धर्मवीर, राधे श्याम गुप्ता, अरविन्द, अमितेश, अरूण, आशु कौशिक, लवकुश, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed