फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protested at Binauli police station regarding recovery of girl

युवती की बरामदगी को लेकर बिनौली थाने पर धरना दिया

Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Protested at Binauli police station regarding recovery of girl
बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव 15 दिन पूर्व लापता हुई युवती की बरामदगी नहीं होने पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने में धरना दिया। उन्होंने पुलिस पर अब तक कोई करवाई न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से चार अगस्त को एक युवती किेसी कार्य को बड़ौत गई थी, जो शाम तक वापस घर नहीं आई। युवती के भाई ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बहन को ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में अब तक कोई ठोस करवाई नहीं की। शनिवार को परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंचे और युवती की बरामदगी को लेकर धरना पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जल्द ही युवती की बरामदगी न होने पर एसपी बागपत कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। मौके पर अवनीश प्रधान, पिंकू बाला, हरिचन्द, राहुल, भीम, रोमी, कमल, गौरव, सतीश, सोनू, अमित, देव सिंह, सुभाष पवन, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed