अग्रवाल मंडी टटीरी। बालैनी टोल पर किसान कार्ड नहीं मानने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध जताया। उन्होंने टोल संचालक की मनमानी के विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बालैनी टोल पर कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। वहां से गुजरने वाले किसानों के किसान कार्ड नहीं मान रहे और न ही किसानों को छूट दी जा रही है। उन्होंने टोल कर्मियों पर भाकियू कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय किसान यूनियन बालैनी टोल पर आंदोलन करेगी। बैठक में विजयपाल, इंद्रपाल, पिंटू, करणसिंह, पिंकी, अश्वनी, राधेश्याम, अंकित, अरुण, कृष्ण आदि मौजूद रहे।