फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest started against highway construction

13 मीटर पर हाईवे के निर्माण के विरोध में धरना शुरु

Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Protest started against highway construction
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर नेशनल हाईवे निर्माण के लिए दोनों ओर 13-13 मीटर पर निशानदेही की गई है। इसके विरोध में मंगलवार को कस्बे के देवी मंदिर में भकियू के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में मकान मालिकों एवं दुकानदारों ने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार सड़क के मध्य से दोनों ओर दस मीटर भूमि सड़क की है। कंपनी का ठेकेदार जबरन 13 मीटर ले रहा है। जिससे कस्बे के करीब ढाई सौ दुकान, मकान, मंदिर, बैंक निर्माण की जद में आ जाएंगे। उन्होंने दस मीटर से अधिक भूमि लेने पर मुआवजे की मांग की। आरोप लगाया कि कई बार शासन व प्रशासन को अवगत कराने के बावूजद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, ठेकेदार के कर्मचारियों ने रेलवे फाटक पार 13 मीटर पर काम शुरू कर दिया है। जिस पर दुकानदारों ने विरोध कर कार्य बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में डॉ. सुनील अग्रवाल, विजय मानव, संजय, अवध कुमार, सतपाल, कृष्णपाल गुरुजी, मुकेश, जगदीश राकेश, ताहिर, अली हसन, नीटू समेत काफी संख्या में दुकानदार, मकान मालिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed