फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest of employees who reached for cutting drinking water connection

पेयजल कनेक्शन काटने पर पहुंचे कर्मचारियों का विरोध

Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest of employees who reached for cutting drinking water connection
खेकड़ा की शाह गार्ड़न कालोनी मे पेयजल पाइप लाइन कनेक्शन काटने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कालोन? - फोटो : KAHKRA
बागपत, खेकड़ा। मोहल्ला रामपुर स्थित शाह गार्डन कॉलोनी में पेयजल लाइन का कनेक्शन काटने पहुंचे नगरपालिका कर्मचारियों का विरोध करते हुए कॉलोनी वासियों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख नगरपालिका के कर्मचारी वापस चले गए।
विज्ञापन

बिजेंद्र, राहुल, सचिन, संगीता, मोनिका, बबली, पुष्पा, सोनिया आदि ने आरोप लगाया कि कालोनी में रहने वाले ज्यादातर परिवारों ने नगर पालिका से पेयजल कनेक्शन लिया हुआ है। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे और पेयजल कनेक्शन काटने लगे। पता चलने पर कालोनी के लोग वहां एकत्र हो गए और कर्मचारियों का विरोध करने लगे। जिस पर कर्मचारियों को बगैर कनेक्शन काटे ही वापस लौटना पड़ा कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका से वैधानिक रूप में पेयजल कनेक्शन लिए हुए हैं। प्रतिवर्ष वे जल कर की अदायगी भी करते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका के कर्मचारी बगैर पूर्व सूचना के उनके कनेक्शन काटने के लिए पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों को कनेक्शन ना कटने देने की चेतावनी दी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित का कहना है कि कॉलोनी में कुछ कनेक्शन मुख्य लाइन से जुड़े हुए हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed