फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest of Bhakiyu inTehsil

भाकियू का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 06 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest of Bhakiyu inTehsil
कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने और गन्ने की समस्याओं को लेकर भाकियू ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील बागपत में एकत्र हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम भवानी सिंह खंगारौत को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा किसान और मजदूरों के लिए जो विद्युत की दरें बढ़ाई गई, उससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचेगा। किसानों का 400 रुपये गन्ने का मूल्य निर्धारित किया जाए, क्योंकि जो दाम मिल रहा है उससे लागत की पूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अभी तक बकाया भुगतान भी नहीं किया। 14 दिन में गन्ना भुगतान के आदेश दिए, लेकिन उस पर कार्य नहीं हो रहा है। नहरों की सफाई टेल तक कराई जाए। खेकड़ा तहसील क्षेत्र में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। डार्क जोन में नए कनेक्शन दिलाए जाए। नलकूप की एचपी बिना विधि प्रक्रिया जो 2008 में बढ़ाई,  उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा करने की मांग की । इसमें चौधरी इंद्रपाल, विनय पाल, राम नारायण, राधेश्याम शर्मा, ठाकुर तेजपाल सिंह, ब्रहम पाल, गजेंद्र बली, निशांत शर्मा, शिवदत्त, महेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह, देश पाल, विजयपाल, त्रिलोक शर्मा, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed