{"_id":"5e7654088ebc3e77a45ba7d7","slug":"protest-in-the-collectorate-for-disclosure-of-woman-s-murder-baghpat-news-mrt474760848","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के खुलासे के लिए कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या के खुलासे के लिए कलक्ट्रेट में धरना
विज्ञापन

बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रशासन कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। पुलिस सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है। इसके बावजूद अलग-अलग कारणों से लोग भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी-बाघू मार्ग पर महिला की हत्या से आक्रोशित लोग कलक्ट्रेट पहुंच गए। डीएम शकुंतला गौतम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वारदात का सहीं खुलासा किया जाएगा। एहतियात बरतें और एक या दो लोग आकर अपनी बात रख सकते हैं। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।
अग्रवाल मंडी टटीरी-बाघू मार्ग पर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली अनुसूचित जाति की महिला (55) का शव पड़ा मिला था। लोगों ने दुष्कर्म या दुष्कर्म की कोशिश करने के विरोध में हत्या करने की आशंका जताई थी। शनिवार को वारदात के खुलासे के लिए सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। भीड़ एकत्र देख डीएम शकुंतला गौतम ने कर्मचारी मौके पर भेजे, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इसके बावजूद ग्रामीण नहीं मानें। खुद डीएम शकुंतला गौतम ने लोगों को वारदात के सही खुलासे का भरोसा दिया। कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक किया और भीड़ एकत्र नहीं करने की बात कही। डीएम ने यह भी कहा कि अगर कोई समस्या है तो एक या दो ग्रामीण आकर मिल सकते हैं।
ग्रामीणों ने तीन दिन में घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए। दिनेश कुमार, जयपाल सिंह, सेवानिवृत्त दरोगा कंवर सिंह, केपी सिंह, राधेश्याम, रवि, राजकुमार बौद्ध, मनोज कुमार, प्रवेश, सभासद मदनो देवी, संतरा, जसबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बसपा ने कहा, खुलासा नहीं तो आंदोलन
बागपत। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद बाबू ने हत्या के खुलासे की मांग डीएम से की। मृतक महिला के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने दोषियों का शीघ्र पता लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर शशिकांत प्रेमी, नगर अध्यक्ष इरफान पठान, हारुण पठान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।