फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest in tahsil

भर्ती प्रक्रिया के विरोध में आए युवा

Sat, 27 May 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 27 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
protest in tahsil
ंभर्ती प्रक्रिया मामले में तहसील पर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में अधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के विरोध में युवाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


शुक्रवार को काफी संख्या में युवा तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कनिष्ठ सहायक,  ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक लेखाकार की भर्ती प्रक्रिया रोकने से आक्रोश जताया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अचानक भर्ती प्रक्रिया रोके जाने से अभ्यार्थी परेशान और मानसिक तनाव में है क्योंकि भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई थी। इन पदों के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी साक्षात्कार देने वाले थे और 80 फीसदी युवकों के साक्षात्कार भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में युवकों ने कईं बार मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई। दो माह होने के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बाद में उन्होने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दर्शन सिंह को दिया और चेतावनी दी कि इसको लेकर 31 मई को लखनऊ के लक्ष्मण मैदान में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। 

इस अवसर पर राहुल तोमर, विकास तोमर, अंकित मलिक, राहुल नैन, अरूण तोमर, गीवेश कुमार, अजय, रोहित तोमर, अनुज तोमर, अक्षय मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed