फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest for bijli

बिजली की अंधेरगर्दी पर गुस्सा फूटा

Thu, 17 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 17 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest for bijli
बागपत में बिजली के लिए जिलेभर में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। शहर से लेकर देहात तक बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण हाहाकार मच गया। पूरे जिले में लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। बड़ौत विधायक और अधिशासी अभियंता में तीखी झड़प हो गई। दोघट में बिजली नहीं आने से आक्रोशित लोगों ने खंभे तोड़ डाले।  किसान दिवस में भी बिजली का मुद्दा ही छाया रहा।
विज्ञापन


जिले में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार को पूरे जिलेभर के लोग सड़कों पर उतर पड़े। निरपुड़ा में लोगों ने बिजली के लिए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दोघट में बिजली नहीं आने से खफा लोगों ने खंभे ही तोड़ डाले। किसान दिवस में भी लोगों ने बिजली का मुद्दा उठाते हुए आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।

अग्रवाल मंडी टटीरी के लोग विकास भवन पहुंचे और वहां हंगामा किया, जहां अधिकारियों ने महिलाओं को यह कहकर लौटा दिया कि शाम तक बिजली आ जाएगी।

बिजली आपूर्ति शाम तक सुचारु नहीं होने पर लोग विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव किया।

लोगों ने कार्यालय की बिजली काट दी और दफ्तर पर ताला जड़ दिया। विधायक लोकेश दीक्षित और अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी के बीच नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारियों ने आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर बृहस्पतिवार से ऊर्जा निगम के दफ्तरों पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बागपत के लोगों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर बागपत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी का कहना है कि अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। शाम तक आने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं आ सका।

20 घंटे बिजली गुल 

बागपत। जिले में 20 घंटे की बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह से 15 घंटे में सिर्फ एक घंटा आपूर्ति हो सकी। मोबाइल तक की चार्जिंग के लिए लोगों को भटकना पड़ा।

शहर में पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। शहर में बिजली की कटौती मंगलवार की रात आठ बजे ही कर दी गई। रात दो बजे बिजली की सप्लाई की गई, लेकिन पौने पांच बजे ही कटौती कर दी गई।

सुबह से ठप हुई सप्लाई लगभग 12.20 पर सुचारु की गई, लेकिन 1.30 बजे फिर सप्लाई काट दी गई। इसके बाद रात आठ बजे तक सप्लाई नहीं मिल सकी। पिछले 15 घंटे में मात्र एक घंटे ही सप्लाई मिल सकी, जबकि 24 घंटे में 20 घंटे की कटौती हो गई।


उधर, शहर में पानी की सप्लाई नहीं की गई। जिससे लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ गया। लोग हैंडपंपों पर सुबह से शाम जूझते रहे।

मुझे नहीं मालूम बिजली क्यों नहीं आ रही
बिजली कटौती के बारे में ऊर्जा निगम के अधिकारी ही जवाब देने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता देशराज सिंह सोनी ने तो बिजली कटौती के कारण के बारे में जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं मालूम कि बिजली क्यों नहीं आ रही है। उन्हें बस इतना पता है कि मुरादनगर से काटी गई है बिजली। लेकिन क्यों काटी है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed