फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protest continues against highway construction

हाईवे निर्माण के विरोध में धरना जारी

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest continues against highway construction
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे चौड़ीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। उन्होंने समस्या का समाधान न होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने सडक़ के मध्य से दोनों ओर 13-13 मीटर पर निशानदेही की है। नागरिक दस मीटर पर हाईवे का निर्माण कराने की मांग को लेकर नगर के देवी मंदिर में धरना दे रहे हैं। धरने के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भाकियू के बैनर तले कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, मकान मालिकों का धरना जारी रहा। भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि कंपनी जबरन दुकानदारों व मकान मालिकों का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 मीटर पर निर्माण करने पर मुआवजा देना होगा। धरने में सौरभ मानव, डॉ. सुनील अग्रवाल, विजय मानव, अवध कुमार, सत्यपाल, मुकेश कुमार, किशनपाल, ताहिर, राकेश, अली हसन, जगदीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed