{"_id":"62360c161641e3649c4e0865","slug":"protest-at-sp-office-demanding-arrest-of-husband-baraut-news-mrt5810078122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मेरठ की एक युवती से उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती के भाई से उसकी 14 नवंबर 2021 में शादी हुई थी। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति दो बच्चों का पिता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 16 नवंबर 2021 को पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मकान में बंधक बनाकर रखा था। जेठ ने भी दुष्कर्म किया था। छह दिसंबर 2021 को मौका पाकर वह मायके पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि वह पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अब तीसरी शादी भी कर ली है। कार्रवाई और अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी दफ्तर पर धरना दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ड्यूटी में लापरवाही कर शराब पीने पर दरोगा निलंबित
बागपत। होली एवं शब-ए-बारात जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने व ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने चौकी प्रभारी ककड़ीपुर थाना रमाला के उप निरीक्षक रक्षपाल सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी ने यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रमाला की रिपोर्ट मिलने के बाद की। साथ ही इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी बागपत को जांच कर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है।