फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Protect sugarcane crop from red rot disease, main pest top borer

Baghpat News: रेड रोट बीमारी, मुख्य कीट टॉप बोर से गन्ने की फसल का करें बचाव

Mon, 26 Feb 2024 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Protect sugarcane crop from red rot disease, main pest top borer
-कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने रखे विचार
विज्ञापन

फोटो नंबर 26केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकडा। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने को लेकर जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने फीता काटकर किया।

कृषि वैज्ञानिक डा़ विकास मलिक ने कहा कि ट्रेंच विधि से खेत की सिंचाई करनी चाहिए। किसान गन्ने की फसल में संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने से फसल को तो नुकसान होगा ही। साथ ही मनुष्य के स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। गन्ने में लगने वाली मुख्य बीमारी रेड रोट व मुख्य कीट टॉप बोर से गन्ने की फसल को बचाने के लिए फसल की देखभाल करते रहें। गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारी रेड रोट का पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी खतरा बढ़ रहा है। इस रोग के लगने पर भविष्य में गन्ने की उत्पादकता के साथ ही रिकवरी भी प्रभावित होगी। इससे बचाव के लिए फसल में प्रजाति का बदलाव करने के साथ ही चार किलोग्राम प्रति एकड़ ट्राइकोड्रमा का बुवाई के समय प्रयोग करें। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रफल में टॉप/अगोला बेधक कीट का भी प्रकोप अत्यधिक देखा जा रहा है। इस कीट से फसल को बचाने के लिए ट्राइको कार्ड का खेतों में प्रयोग करने से कीट प्रबंधन किया जा सकता है। इस दौरान केंद्र प्रभारी डा़ लक्ष्मीकांत, किसान योगेंद्र डबास, राम सेवक, जगबीर सिंह, मुकेश मलिक, एस के त्यागी, डा़ कुलदीप पिलानिया, नरेश कुमार, अनमोल राठी, धर्मपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed