फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proposal for highway from Samalkha to Chhaprauli to Meerut

समालखा से छपरौली होते हुए मेरठ तक हाईवे का प्रस्ताव

Sat, 02 Jan 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Proposal for highway from Samalkha to Chhaprauli to Meerut
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
- सांसद सत्यपाल सिंह ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर की मांग
विज्ञापन

- पश्चिम यूपी के किसानों को हरियाणा की मंडियों से जोड़ने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा की मंडियों से जोड़ने के लिए सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को नए हाईवे का प्रस्ताव दिया है। छपरौली में यमुना नदी पर पुल से दोनों ओर हाईवे जुड़ेगा। हाईवे को छपरौली, रठौड़ा, बासौली से बरनावा और रोहटा के रास्ते मेरठ से जोड़े जाने की योजना है।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि छपरौली में यमुना नदी पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पुल बनते ही दोनों राज्यों के किसानों के बीच आवागमन सरल हो जाएगा। पानीपत के समालखा से टांड़ा, छपरौली, रठौड़ा, तिलवाड़ा, बासौली से सीधे बरनावा होते हुए मेरठ तक चार लेन हाईवे का प्रस्ताव रखा गया है। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह का कहना है कि हाईवे के जरिए किसानों को अधिक से अधिक सहूलियत दी जाएगी। छपरौली से बरनावा तक बड़ी संख्या में किसान सब्जी की खेती करते हैं। यमुना नदी पर पुल और हाईवे बन जाने से किसानों की पहुंच हरियाणा की मंडियों तक आसानी से होगी। बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली के किसानों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रस्ताव पर रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

हाईवे पर की गई पहल
बागपत। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय मिश्रा का कहना है कि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने इस बाबत पहल की है। मंत्रालय के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला-टांड़ा मार्ग का निर्माण जल्द
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि रमाला-टांडा तक मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। शिलान्यास किया जा चुका है। क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed