{"_id":"5f27001d8ebc3e63c56ebbf1","slug":"promise-my-brother-you-will-stay-away-from-drugs-baghpat-news-mrt494356420","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे भाई वादा करो, नशे से रहोगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे भाई वादा करो, नशे से रहोगे दूर
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करती प्रधान मुनेश देवी
- फोटो : BAGHPAT
- त्योहार पर बहने भाइयों से लेगी नशे से दूर रहने का वायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में गांव की महिलाओं व युवतियों की बैठक हुई। इसमें महिलाओं व युवतियों ने एक मत होकर रक्षाबंधन पर अपने भाइयों से नशे से दूर रहने तथा माता-पिता की सेवा करने का वचन लेने का निर्णय लिया गया।
निरपुड़ा ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पर हुई बैठक में गांव की लड़कियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा। उन्होंने रक्षाबंधन पर भाइयों से कुछ तोहफा लेने के बजाय कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। बहनों ने अपनी स्वेच्छा से निर्णय लिया कि वह अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर शपथ दिलाएगी कि शराब से दूर रहेंगे और किसी प्रकार कर भी नशा नही करेंगे। माता-पिता की सेवा और पूरे परिवार की देखभाल करने का वचन लेंगी। गांव में गत वर्ष रक्षाबंधन पर 80 महिलाओं और युवतियों ने अपने भाइयों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई थी। बैठक में सविता, उषा, सीमा, कुसुम, दिनेश, नीतू, साक्षी, राखी, पारुल, ज्योति, सपना, आनिया, रूही, वीरा, रूबी, आरती, इंदु आदि मौजूद रहे।