{"_id":"6794c8f06b208cf9110e722c","slug":"progress-of-society-and-nation-is-possible-only-through-cultured-education-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125440-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की तरक्की संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की तरक्की संभव
विज्ञापन
- शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षाविदों ने शिक्षा के उन्नयन पर चिंतन, खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया
फोटो- एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर कृष्ण विश्रुत पाणी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलिज कर किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज व राष्ट्र की तरक्की होगी। प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा, खेल के क्षेत्र में जनपद और गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने कॉलेज की खेल प्रतिभाओं को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान प्रकाश प्रधान, अरुण मलिक, केके त्यागी, सोहनवीर सिंह, प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, ब्रजमोहन शर्मा, अमरेश शास्त्री, सतेंद्र मोघा, अन्नू मलिक, प्रधान अमरजीत राणा, कालू प्रधान मौजूद रहे।