{"_id":"61cc9c9d02977801a136743a","slug":"progress-of-development-works-found-slow-in-silana-baghpat-news-mrt5711662100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाना में धीमी मिली विकास कार्यों की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाना में धीमी मिली विकास कार्यों की प्रगति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने सिसाना कलस्टर के विकास कार्यों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम बुधवार को मुकुंदपुर और सिलाना गांव में पहुंची। टीम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन के अंतर्गत सिलाना कलस्टर में चल रहे विकास कार्यों की जांच की। टीम को मुकुंदपुर में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक मिली, जबकि सिलाना में प्रगति धीमी मिली।
टीम लीडर डॉ रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि एक जांच टीम सिलाना और मुकुंदपुर की जांच करेगी जबकि दूसरी टीम चंादनहेड़ी व हलालपुर में चल रहे विकास कार्यों की जांच करेगी। टीम ने बुधवार को मुकुंदपुर में सामुदायिक शौचालय, रास्ते, उज्ज्वला योजना, पब्लिक स्कूल और सरकारी स्कूलों के बारे में जानकारी ली। टीम ने सिलाना में कौशल विकास केंद्र, कंप्यूटर कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र, खेल के मैदान की जांच कर समूह सखियों से उनके कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बताया कि मुकुंदपुर में कार्य संतोषजनक मिला, जबकि सिलाना में धीमी गति से कार्य कराया जा रहा था। टीम में विपिन मिश्रा, आशीष कुमार, शशांक मिश्रा, मनीष कुमार, अशरफ, संदीप शर्मा, ललित कुमार मौजूद रहे।