{"_id":"63b9b8edc11e3d434a542fb4","slug":"program-changed-again-now-exam-will-be-held-from-25th-baraut-news-mrt62093060","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फिर बदला कार्यक्रम, अब 25 से होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फिर बदला कार्यक्रम, अब 25 से होगी परीक्षा
विज्ञापन
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर परीक्षा कार्यक्रम जारी, नहीं है कोई तैयारी से आखिरकार परिषद को अब परीक्षा शेड्यूल बदलना पड़ा। अब 25 जनवरी से परीक्षा शुरू होगी।
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हर साल अगस्त माह तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा दी जाती थीं, लेकिन शिक्षा सत्र 2022-23 में पहली बार 12 दिसंबर माह तक दाखिले की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ऐसे में विद्यार्थियों को न तो कोर्स पढ़ने का मौका मिला था और न ही कॉलेज संचालकों को पढ़ाने का।
ऐसी स्थिति में प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा एकाएक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सात जनवरी से परीक्षाएं शुरू करने के निर्देश देकर कॉलेज संचालकों और छात्रों को असमंजस में डाल दिया था। छात्रों की इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद परिषद ने फिर से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम बदल दिया है।
विज्ञापन
अब परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होगी। छात्रों में निखिल, आदित्य, निशांत, प्रवीण, सुनील, दीपक, सुधीर, अक्षित आदि ने आभार जताया। प्रधानाचार्य अजय त्यागी ने बताया कि पहले परिषद ने सात जनवरी से बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, अब फिर से बोर्ड कार्यक्रम जारी किया है, अब 25 जनवरी से परीक्षा शुरू होगी।