{"_id":"60c63f668ebc3ec3d62f669f","slug":"procession-taken-out-in-protest-against-highway-construction-baghpat-news-mrt5424784138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण के विरोध में निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण के विरोध में रविवार को भी नागरिकों का धरना जारी रहा। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार व पूर्व डायरेक्टर चौधरी प्रहलाद सिंह ने भी धरने को समर्थन दिया। उधर, भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले दुकानदारों, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में शाम को जुलूस निकाला ।
कस्बे के दुर्गा मंदिर पर सड़क के मध्य से 13 मीटर पर हाईवे का निर्माण कराने के विरोध में नागरिक धरना दे रहे हैं। रविवार को नागरिकों का छठें दिन भी धरना जारी रहा। नागरिकों के धरने में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार व पूर्व डायरेक्टर प्रह्लाद सिंह ने समर्थन दिया। डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर दुकानदारों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण भी हो जाए और लोगों की दुकान व मकान भी न टूटें, ऐसा रास्ता निकाला जाएगा। देर शाम नागरिकों ने कंपनी के खिलाफ चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में शाम को जुलूस निकाला। चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि कंपनी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। इस मौके पर शांति, मधु मानव, आयशा, मुस्कान, शहनाज, रुकैया, अफरोज, शबाना, साजिदा, मनोज आर्य एडवोकेट, नरेश मानव, मास्टर कृष्णपाल मानव, संजीव शर्मा, निसार अहमद, अवध कुमार, यूनुस, अय्यूब, शौकत, काले, मोहित, मास्टर राजेंद्र सिंह, सलीम टेलर, अली हसन, संजय मानव, लियाकत, मनोज, शहजाद, राजू, महिपाल, धर्मपाल, हरपाल, नईम व सुरेश शामिल रहे।