फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Procession of idols taken out with bandwagons

Baghpat News: बैंडबाजों के साथ निकाली मूर्तियों की शोभायात्रा

Fri, 23 Feb 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Procession of idols taken out with bandwagons
बागपत। नगर के बाबा जानकीदास मंदिर में बृहस्पतिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व नगर में बैंड-बाजों के साथ मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के गांधी बाजार से शौकत मार्केट, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार, यमुना रोड से होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए और नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत पंडित राजकुमार शास्त्री, पंडित तेजभान शास्त्री, पंडित सुबोध शास्त्री, पंडित मनोज द्धिवेदी, पंडित सुनील जोशी ने पूर्ण आहूति के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से मूर्तियों की प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद मंदिर में भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अजय कौशिक, हेमलता कौशिक, विक्की गोस्वामी, लक्ष्मी गोस्वामी, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद खरबंदा, हनी गुप्ता, हरपाल टांक, अमित टांक, बिजेंद्र टांक, राजेश गौतम, मनीष शर्मा, संजय गौतम, शिवम, शिवांश सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed