{"_id":"659daa3c46476e312705f024","slug":"problems-of-students-preparing-for-board-exams-will-be-solved-on-phone-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-8842-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की फोन पर दूर होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की फोन पर दूर होगी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही विषय विशेषज्ञों की सूची जारी की जाएगी। छात्र विशेषज्ञों को फोन कर परीक्षा तैयारी से संबंधित परामर्श ले सकेंगे और अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे।
22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं की मदद के लिए विषय विशेषज्ञ नियुक्त किए जा रहे हैं। हर विषय के लिए विषय विशेषज्ञ को सूची में शामिल किया जाएगा और उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे। परीक्षा तैयारी के दौरान कोई भी परेशानी होने पर छात्र-छात्राएं विषय विशेषज्ञों से फोन पर संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकेंगे।
-- --
परिषद की ओर से जारी किए जा चुके है टोल फ्री नंबर
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए परिषद की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किए जा चुके हैं। छात्र (18009814416 और 14416) टोल फ्री नंबर पर फोन पर 24 घंटे परीक्षा की तैयारी संबंधी परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
-- --
विद्यालयों में टोल फ्री नंबर चस्पा कराने के निर्देश
विभाग की ओर से विद्यालयों में टोल फ्री नंबर चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि निर्देशों का पालन न करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की समस्या के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों की मोबाइल सहित सूची जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से पहले ही छात्रों की समस्या का समाधान कराने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जा चुका है। -धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक