फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Probably! Now get relief

शायद! अब राहत मिल जाए

Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Probably! Now get relief
शादी का कार्ड दिखाती महिला। - फोटो : amar ujala
बागपत में एक दिसंबर को रज्जो की बेटी की शादी है। सोचा था बड़ी धूमधाम से बेटी की डोली रवाना होगी, परंतु मौजूदा हालात में ऐसा संभव नहीं। पूरा परिवार परेशान है कि पैसों का बंदोबस्त कैसे हो।  ये कहानी अकेली रज्जो की नहीं है। बागपत जिले में दर्जनों परिवारों के सामने इस समय बडे़ नोटों पर प्रतिबंध के बाद बेटी की शादी को लेेकर समस्या पैदा हो गई। शायद, सरकार के नये आदेश से ऐसे लोगों को थोड़ी राहत मिल जाए। 
विज्ञापन


 देशभर में नोट बंदी के बाद पैदा हुए हालात में जनपद के कई परिवार पिस रहे हैं। जिन्हें अपनी बेटी या बेटे की शादी करने के लिए एक-एक पैसा एकत्र करने में भी परेशानी हो रही है। ऐसा ही एक परिवार बोहला गांव का है। बोहला गांव की विधवा रज्जो के पति अशोक की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अब रज्जो पर ही पूरे परिवार का पालन-पोषण का जिम्मा है। रज्जो को दो बेटे अंकित और सुमित और एक बेटी संगीता है। रज्जो मजदूरी कर बच्चों को शिक्षा दिला रही है। अब रज्जो की बेटी संगीता की शादी एक दिसंबर की है। रज्जो ने बताया उसकी बेटी संगीता का रिश्ता हो चुका है। ससुरालियों की कोई मांग नहीं है, परंतु हम अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी को सब कुछ देकर खुशी-खुशी विदा करना चाहते हैं। हमारा यह सपना तब टूटा जब बडे़ नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया। शादी में खर्च तो होना ही है, कहां से लाएं पैसा।

विज्ञापन


दूसरा मामला फतेहपुर पुट्ठी गांव की विधवा कमलेश का है। कमलेश के पति सोराज की बीमारी के चलते कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। कमलेश के पास तीन बेटी और दो बेटे हैं। कमलेश ने बताया 10 दिसंबर को बेटी किरण की शादी होनी थी, लोगों से पैसे उधार मांगने की कोशिश भी की, लेकिन हर समय सभी के सामने ये ही समस्या है। पैसों के अभाव में शादी स्थगित करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बावली गांव की ममता भी विधवा है। उसका भी हाल इन दोनों जैसा है। ममता की बेटी पूनम की शादी आठ दिसंबर की है, फिलहाल ममता एक-एक पैसे के लिए बैंक के चक्कर काट रही है। यह तो सिर्फ तीन मामले हैं, जनपद में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिनके सामने अपनी लाडली बेटी की शादी करने का संकट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed