{"_id":"5fe2379b8ebc3ecd67522bcd","slug":"prize-of-25-thousand-declared-on-four-smugglers-including-women-liquor-smugglers-baraut-news-mrt5168117117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शराब तस्कर सहित चार तस्करों पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शराब तस्कर सहित चार तस्करों पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पहली बार महिला पर इनाम घोषित हुआ
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी को पकड़कर जेल भेजा
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने महिला शराब तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन और शराब तस्करों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। साथ ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक 25 हजार इनामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। यह पहली बार है जब जनपद में किसी महिला पर इनाम घोषित हुआ है।
इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुनीता पत्नी शुभम, धर्मेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी लौहड्डा, अभिषेक पुत्र विनोद निवासी आजादनगर और अनिल पुत्र राजपाल निवासी गुराना पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चारों आरोपितों में से धर्मेंद्र को कोतवाली पुलिस ने गत रात्रि अमीनगर सराय रोड से मुखबिर की सूचना पर चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 25 हजारी इनाम धर्मेंद्र से पूछताछ कर उसे न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ शराब से जुड़े पांच मुकदमे दर्ज हैं।
काफी समय से शराब तस्करी का करते हैं धंधा
बड़ौत। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपित पिछले कई साल से शराब की तस्करी से जुड़े हैं। सुनीता शराब की तस्करी से जुड़ी पहली महिला है जिस पर इनाम घोषित हुआ है।
विज्ञापन
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बड़ौत। पुलिस सुनीता, अभिषेक और अनिल को भी गिरफ्तार करने का प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इन लोगों को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने कोताना गांव के पास से शकील और मुस्तफा सिद्दीकी निवासी ओढ़ापुर, गुलफाम निवासी नेकपुर, मुरादनगर, गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक-एक चाकू बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने शदाब और हासिम निवासी पठानकोट, मोहल्ला, बड़ौत को भी इदारा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया।