फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Priya's team won the senior girls' lose-lose

सीनियर बालिका खो-खो में प्रिया की टीम जीती

Sun, 27 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 27 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिनौली । मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा के चल रहे चार दिवसीय वार्षिकोत्सव और खेल महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हुए। इसमें सीनियर बालिका के खो-खो मुकाबले मेें प्रिया की टीम ने जीती।
विज्ञापन


  जूनियर बालिका की खो-खो मैच में निकिता की टीम ने अंकिता की टीम को 15-12 अंक से हराया। सीनियर बालिका वर्ग के कबड्डी मुकाबले में पूजा की टीम ने आरती की टीम को 21-17 अंक के अंतर से हराया। सीनियर बालक के कबड्डी मैच में अंकुर की टीम ने नवीन की टीम को 17-15 अंक के अंतर से हराया। सीनियर बालिका के खो-खो मुकाबले मेें प्रिया की टीम ने वीशू की टीम को 21-15 अंक के अंतर से हराया।
विज्ञापन


स्नातक वर्ग की छात्राओं के कबड्डी मैच मेें रेड हाउस की कैप्टन सोनी की टीम ने ग्रीन हाउस टीम की कैप्टन हिमांशी की टीम को 21-16 अंक के अंतर से हराया। अध्यक्षता बार के पूर्व अध्यक्ष मास्टर विजयपाल तोमर व संचालन प्राचार्य डॉ. शबाना और प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि रालोद नेता जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि सुनील चौहान, इंद्रपाल प्रधान, वीरेंद्र प्रधान ने भी उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक ब्रजपाल शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, डॉ. रवि कुमार ने अतिथियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed