फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Private security will bring DPRO

सरकारी नहीं मिली तो प्राइवेट सुरक्षा लेकर आएंगे डीपीआरओ

Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Private security will bring DPRO
डीपीआरओ। - फोटो : amar ujala
बागपत में सपा नेता डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की धमकी भरे कॉल वायरल होने के बाद छुट्टी पर चल रहे प्रभारी डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय सोमवार को बागपत पहुंच सकते हैं। शनिवार को वह दोबारा प्रमुख सचिव पंचायती राज से मिलेेंगे। सरकारी सुरक्षा नहीं मिली तो वह प्राइवेट सुरक्षा लेकर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। देखने वाली बात यह होगी कि वह सोमवार को आएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन


धमकी भरा फोन वायरल होने के बाद डॉ. कुलदीप उज्ज्वल की राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन का पद जा चुका है। अगले ही दिन डीपीआरओ सर्वेश पांडेय अपने घर जौनपुर चले गए। प्रमुख सचिव (पंचायती राज) चंचल तिवारी से अब तक वह दो बार मिलकर सुरक्षा अथवा तबादले की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया डीपीआरओ शनिवार को एक बार फिर प्रमुख सचिव से सुरक्षा अथवा तबादले के लिए मुलाकात करेंगे। इसके बावजूद अगर उन्हें सरकारी सुरक्षा नहीं मिलती है तो वह प्राइवेट सुरक्षा के बीच अपने दफ्तर पहुंचेेंगे। इन दिनों पांडेय अपने घर जौनपुर हैं। मसले को लेकर वह कई बार लखनऊ के चक्कर काट चुके हैं। वह लखनऊ के आसपास अथवा सुलतानपुर में ही अपना ट्रांसफर चाह रहे थे, लेकिन अभी तक इस बाबत उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed