{"_id":"63791c7c6635c579982b2679","slug":"private-lab-operators-will-not-be-able-to-take-more-money-than-prescribed-baghpat-news-mrt614353375","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित से अधिक पैसे नहीं ले सकेंगे निजी लैब संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित से अधिक पैसे नहीं ले सकेंगे निजी लैब संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निजी पैथोलॉजी संचालक डेंगू की जांच के ज्यादा पैसे नहीं वसूल सकेंगे। पैथोलॉजी को रोजाना लैब पर की जाने वाली जांच का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने लैब में डेंगू की जांच की राशि निर्धारित की जाएगी। निर्धारित राशि से अधिक अधिक रुपये लेने पर लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने डेंगू को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। जिला स्तर पर प्रत्येक दिन डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। निजी पैथोलॉजी को रोजाना स्वास्थ्य विभाग को डेंगू जांच रिपोर्ट की जानकारी देना होगा। लैब में डेंगू की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों की एलाइजा और रैपिड जांच की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी और डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसा न करने वाले लैब संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी लैब पर डेंगू की किट और एलाइजा की जांच के लिए धनराशि निर्धारित की जाएगी। विभाग की ओर से निर्धारित अधिक धनराशि लेने वाली लैब के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
कोट...
- डेंगू के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 40 बेड का डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जा रहा है। विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों का ब्योरा जुटाने के लिए निजी पैथोलॉजी को विभाग को सूचना देनी होगी। लैब पर जांच के लिए भी धनराशि निर्धारित की जाएगी। सूचना न देने वाली और अधिक धनराशि लेने वाली लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ