{"_id":"605cd0ea8ebc3e591231427d","slug":"private-hospitals-are-preferred-over-government-baghpat-news-mrt53157907","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत : इलाज को सरकारी के बजाय प्राइवेट अस्पतालों को तव्वजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत : इलाज को सरकारी के बजाय प्राइवेट अस्पतालों को तव्वजो
विज्ञापन
आयुष्मान भारत
4492 मरीजों के इलाज पर खर्च हुए पांच करोड़ से ज्यादा
877 लाभार्थियों ने अन्य जनपदों में कराया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत लाभार्थी उपचार कराने के लिए सरकारी के बजाय निजी अस्पतालों को तव्वजो दे रहे हैं। योजना अंतर्गत अब तक जिले के 4 हजार 492 लाभार्थियों ने उपचार कराया है। इनमें से 1056 लोगों ने ही सरकारी अस्पतालों में उपचार कराया। वहीं, 2 हजार 559 लोगों ने निजी अस्पताल में और 877 ने अन्य जिलों के अस्पतालों में उपचार कराया। योजना अंतर्गत 4 हजार 492 लाभार्थियों पर पांच करोड़ 36 लाख 19 हजार 597 रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना अंतर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार का प्रावधान है। जिले के 45 हजार 023 परिवार के 2 लाख 25 हजार 115 लाभार्थियों को योजना में शामिल किया गया था। इनमें से 25 हजार 737 परिवारों के 84 हजार 407 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले के 4 हजार 492 लाभार्थियों के इलाज पर पांच करोड़ 36 लाख 19 हजार 597 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लाभार्थी उपचार कराने के लिए सरकारी के बजाय निजी अस्पतालों को तव्वजो दे रहे हैं। जिले में 1056 लोगों ने सरकारी अस्पतालों में जबकि 2 हजार 559 लोगों ने निजी अस्पताल में और 877 ने अन्य जनपदों में उपचार कराया। सरकारी अस्पताल में लाभार्थियों के उपचार पर 48 लाख 41 हजार तीन सौ रुपये जबकि निजी अस्पताल में दो करोड़ 93 लाख 685 रुपये खर्च किए हैं। 3615 मरीजों ने जिले के सूचीबद्ध किए अस्पतालों में उपचार कराया है। इन पर तीन करोड़ 41 लाख 41 हजार 985 रुपये और अन्य जनपदों में इलाज कराने वाले 877 लाभार्थियों पर एक करोड़ 94 लाख 77 हजार 613 रुपये खर्च हुए हैं।
अब 31 तक विशेष पखवाड़ा
बागपत। जिला आईटी प्रबंधक अभिषेक राणा ने बताया कि शासन ने 31 मार्च तक विशेष पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। लाभार्थियों को चिह्नित कर जनसेवा केंद्रों पर निशुल्क आवेदन कराए जा रहे हैं। जिले में 15 दिन में 2 हजार 940 परिवारों के 12 हजार 350 लाभार्थियों ने गोल्डन कार्ड के आवेदन किए हैं। गोल्डन कार्ड बनाने में जिले का प्रदेश में प्रथम और इलाज उपलब्ध कराने में पांचवां स्थान है।