फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Private buses will run in the district from August 4

चार अगस्त से जिले में चलेंगी प्राइवेट बसें

Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Private buses will run in the district from August 4
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ- बागपत- छपरौली- टांडा प्राइवेट बस यूनियन के सदस्य चार अगस्त से अपने सभी मार्गों पर 72 बसों का संचालन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

मेरठ - बागपत - छपरौली बस यूनियन के संरक्षक चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया मेरठ- बागपत- छपरौली मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों का संचालन अपने सभी मार्गों पर (जिसमें रटौल- -चांदीनगर- बागपत, बागपत- बड़ौत - छपरौली- टांडा, बड़ौत पुट्टी- अमीनगर सराय, पिलाना भट्टा- ढिकोली- खेकड़ा, मेरठ- बागपत आदि सभी मार्गों पर) नियम के अनुसार संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बसों में गाइड लाइन में लॉक डाउन का पालन किया जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार बसों में निर्धारित यात्रियों को ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ- बागपत- छपरौली मार्ग पर प्राइवेट बसों के चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन परेशानी से निजात मिलेगी, क्योंकि फिलहाल यूनियन से जुड़ी 72 बसों के न चलने से ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बसों के चलने पर ग्रामीणों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed