{"_id":"5f29accf8ebc3e3cd60136a4","slug":"private-buses-returned-on-routes-operations-started-on-meerut-baghpat-road-baghpat-news-mrt4945102194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गों पर लौटी प्राइवेट बसें, मेरठ-बागपत रोड पर शुरू हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गों पर लौटी प्राइवेट बसें, मेरठ-बागपत रोड पर शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले दिन मार्ग पर किया गया 10 बसों का संचालन
- अगले दो दिन में सभी रूटों पर दौड़ेगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ-बागपत वाया बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मंगलवार से प्राइवेट बसों का संचालन शुुरू हो गया है। पहले दिन मार्ग पर दस बसों का संचालन किया गया। अगले दो दिनों पर सभी रूटों पर लगभग 30 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कोरोना महामारी फैलने से पूर्व मेरठ-बागपत मार्ग, अमीनगर सराय मोड़-बड़ौत मार्ग, पिलाना रटौल मार्ग पर 72 प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा था। कोरोना महामारी फैलने के बाद मार्च माह में रोडवेज व प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। एक जून से शासन ने रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया था, मगर प्राइवेट बसों का संचालन नहीं हो पाया था। बसों का संचालन न होने के कारण प्राइवेट बस मालिकों ने 30 बसों को सरेंडर कर दिया था। मंगलवार से मेरठ-बागपत-बड़ौत-टांडा मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया है। दस बसों का संचालन किया गया। अगले दो दिनों में मार्ग पर 20 और अन्य बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ-बागपत मार्ग के अलावा रटौल से वाया चांदीनगर होते हुए बागपत, अमीनगर सराय मोड़ से बड़ौत तथा पिलाना से रटौल मार्ग पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मार्ग पर दस बसों का संचालन किया गया है। जिले के अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन शुरू कराने की योजना तैयार कर ली गई है। दो दिन में सभी मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।