फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prisoner serving life sentence dies of heart attack

Baghpat News: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prisoner serving life sentence dies of heart attack
खेकड़ा। जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे खेकड़ा के रहने वाले बंदी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जेल में हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन

खेकड़ा के मोहल्ला रामपुर का रहने वाला बोबी (48) 2016 में मोहल्ले के ही जयकुमार की हत्या के मामले में जेल में गया था। करीब डेढ़ वर्ष बाद वह जमानत पर आ गया था। 17 मई 2022 में उसे न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई और उसके बाद से वह जिला जेल में बंद था। बुधवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और जेल के अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। मगर हालत खराब होने पर बृहस्पतिवार की सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा ने बताया कि बंदी की हृदय गति रुकने से मौत होना बताई गई है। मृतक के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed