फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prince, Accused of Murdering History-Sheeter Vicky, Summoned to Court

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विक्की का हत्यारोपी प्रिंस न्यायालय में तलब

Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prince, Accused of Murdering History-Sheeter Vicky, Summoned to Court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शामली जिले के बहावड़ी गांव के हिस्ट्रीशीटर विक्की उर्फ विवेक की हत्या का आरोपी प्रिंस मलिक न्यायालय में तलब किया गया है। हरियाणा पुलिस बृहस्पतिवार को उसे बागपत लेकर आएगी। दोघट पुलिस हत्यारोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल करेगी।




विक्की उर्फ विवेक की गोली मारकर हत्या 10 मार्च की रात दोघट के एक फार्म हाउस में की गई थी। वह शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के पति थे। पुलिस ने इस मामले में कई अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रिंस मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह फरार चल रहा था। उसे हरियाणा के रोहतक में तमंचे के साथ पकड़ा गया था। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को न्यायालय में तलब किया गया है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्रिंस को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed