फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prime Minister's rally will be historic, responsibility given to workers

प्रधानमंत्री की रैली होगी ऐतिहासिक, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's rally will be historic, responsibility given to workers
बागपत। मेरठ में होनी वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रदेश महामंत्री ब्रिजेश पाठक ने विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। रैली की तैयारियां की जानकारी देते हुए जिम्मेदारी दी। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बड़ौत रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जनवरी को मेरठ में होने वाली रैली को लेकर समीक्षा और तैयारी की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ब्रिजेश पाठक रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। नागरिकता संशोधन बिल के संबंध में मंडल में यह पहली रैली है। सभी कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने में सहयोग देंगे। इस संबंध में विधानसभा से कार्यकर्ता और आम जन को मेरठ में ले जाने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरा कर लेंगे। गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क कर लोगों को जानकारी देंगे। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, बागपत विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश परिषद के सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित और नीरज शर्मा को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व राज्यमंत्री सहाब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सरिता चौधरी, अनिल चौहान, पुष्पेंद्र तोमर, विवेक पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, संजय खोखर, वेदपाल, महेश, कुलदीप शर्मा, अनीता खोखर, राजन जैन, राकेश जैन, पुष्पेंद्र डौला, विवेक कौशिक, अनिक चौहान, शेरसिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, हर्षवर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed