फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prices of potato touching sky and farmers' pockets empty

आसमान छू रहे आलू के दाम और किसानों की जेब खाली

Tue, 17 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prices of potato touching sky and farmers' pockets empty
बड़ागांव में आलू की फसल दिखाता किसान - फोटो : BAGHPAT
- जिले में कोल्ड स्टोर नहीं होने के कारण फसल का नहीं लगा पाते स्टॉक
विज्ञापन

- व्यापारियों से दस से 18 रुपये प्रति किलो तक ही खरीदा जाता है आलू
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। आलू पर महंगाई की मार ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में आलू 45 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू पर महंगाई से भी किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ है। किसानों से 10 से 18 रुपये प्रति किलो में खरीदा गया आलू अब बाजार में 45 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जिले में कोल्ड स्टोर नहीं होने के कारण किसान अपनी फसल का स्टॉक नहीं रख पाते हैं। जिस कारण फसल को सस्ते दामों पर बेचना मजबूरी हो जाता है।
क्या कहते हैं किसान
- रटौल गांव के आलू उत्पादक किसान शाहनवाज राजपूत ने 36 बीघा जमीन में फसल लगाई है। किसान का कहना है कि जिस वक्त बाजार में उनकी फसल गई दाम कम थे, अब भाव बढ़ गए हैं। कोल्ड स्टोर की व्यवस्था नहीं होने के कारण तुरंत ही फसल को बेचना पड़ता है। स्थानीय मंडियों में आलू बेचते हैं। जिले में कोल्ड स्टोर होना चाहिए।
विज्ञापन

- आलू उत्पादक किसान इजहार का कहना है कि इस बार 33 बीघा जमीन में आलू की बुआई की है। फिलहाल बाजार में भाव अच्छा है, लेकिन जब किसान की फसल आती है, तब इस तरह का भाव नहीं मिलता है। इसी वजह से हर साल नुकसान उठाने की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में दोगुना हो गया आलू का रकबा
बागपत। जिले में आलू का रकबा तीन साल में दोगुना हो गया है। साल 2018 में 25 हेक्टेयर में आलू की फसल थी, इसके बाद 2019 में 30 हेक्टेयर में फसल हुई। इस बार रकबा बढ़कर 50 हेक्टेयर पर पहुंच गया है।

इस तरह बिकता है आलू
बागपत। आलू उत्पादक शाहनवाज का कहना है कि अगर फसल की खोदाई फरवरी के आखिरी में होती है तो भाव 640 से 700 रुपये प्रति 50 किलोग्राम मिलता है। लेकिन जिस फसल की खोदाई मार्च और अप्रैल में होती है, उसका भाव 850 रुपये तक मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed