फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Prices of books of private publishers increased by 30 percent

Baghpat News: 30 फीसदी बढ़े निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के दाम

Mon, 01 Apr 2024 05:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Prices of books of private publishers increased by 30 percent
बड़ौत। नया शिक्षा सत्र आज से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही पुस्तकों के रेट 30 फीसदी बढ़ गए है। दूसरी कक्षा की पुस्तकों का जो सेट पिछले वर्ष दो हजार रुपये में मिलता था, वह अब साढ़े तीन हजार रुपये में मिल रहा है। ऐसे में अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

पहले जो पुस्तक 300 रुपये में आती थी, अब उसका मूल्य 550 रुपये हो गया है। पुस्तकों के बढ़े दाम से अभिभावक परेशान है और बुक डिपो पर पुरानी पुस्तकों की मांग बढ़ गई है। दुकानों पर पुरानी किताबें खरीदने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। उधर जो नोट बुक पिछले साल 30 रुपये में मिल रही थी, वह इस साल 50 रुपये में मिल रही है। वहीं एनसीआरटी की पुस्तकों को महंगा नहीं किया गया।
विज्ञापन




यह कहना है अभिभावकों का
मैं अपने बच्चे के लिए हर साल नई किताबें लेता हूं लेकिन इस बार महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जो किताबें पिछले साल 400 में मिल रही थी, वे इस समय 650 से 700 रुपये में मिल रही हैं। इस कारण पुरानी किताबों को खरीदने के सिवा कोई चारा नहीं है। -सपना
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं अपने बच्चे के लिए कक्षा दो की पुरानी किताबें ले रही हूं क्योंकि नई किताबें बहुत ज्यादा महंगी हैं। स्कूलों द्वारा हर साल किताबों को बदल दिया जाता है। जिस कारण हर साल अभिभावकों पर एक अनावश्यक बोझ आ जाता है।- पूजा



मेरी बेटी इस समय कक्षा छह में है। मैं पुरानी किताबें लेनी आई हूं। नई किताबें इस समय बहुत ज्यादा महंगी हैं। सरकार को चाहिए कि किताबों को सस्ता करें। अगर ये इतनी महंगी हो जाएंगी तो मध्यम परिवार बच्चों को पढ़ाएगा कैसे। -किरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed