फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparing to deal with the third wave with the help of four pediatricians

कैसे होगा कोरोना पर वार,स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Preparing to deal with the third wave with the help of four pediatricians
बागपत। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए आसान नहीं होगा। जिले में बाल रोग विशेषज्ञों का टोटा है। जिले के बच्चों की जिम्मेदारी महज चार बाल रोग विशेषज्ञों के कंधों पर है।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत चारों बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह, डॉ. नीरज, डॉ. अरशद और डॉ. निधि की तैनाती जिला अस्पताल में है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के उपचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि चिकित्सकों के अभाव में बच्चों को उपचार देना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन सकता है। तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल में एक जुलाई से पीआईसीयू शुरू कराने की तैयारी है। जिला अस्पताल के अतिरिक्त खेकड़ा में ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया जा रहा है। बच्चों के उपचार के लिए सभी सीएचसी पर बेड आरक्षित कर ऑक्सीजन की व्यवस्था करा दी है। 26 जून से अभियान चलाकर बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की जाएगी। इसके बावजूद तीसरी लहर से निपटना स्वास्थ्य विभाग के लिए आसान नहीं होगा। जिला अस्पताल के अतिरिक्त किसी भी सरकारी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात चार बाल रोग विशेषज्ञों को पीआईसीयू में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
बच्चों के स्वास्थ्य व उपचार को लेकर तैयारी चल रही है। जिले में चार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। जिला अस्पताल में पीआईसीयू के अतिरिक्त सभी सीएचसी में बेड व ऑक्सीजन की व्यवस्था करा दी गई। 26 जून से अभियान चलाकर बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की जाएगी।-सीएमओ डॉ. आरके टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed