{"_id":"634c57dde410630c203ef763","slug":"preparations-to-release-water-in-chowgama-canal-cleaning-started-baghpat-news-mrt609896416","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा नहर में पानी छोड़ने की तैयारी, सफाई शुरू
विज्ञापन
चौगामा नहर की सफाई करती जेसीबी मशीन
- फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। चौगामा नहर में पानी छोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। पानी छोड़ने के लिए रविवार को नहर की सफाई का कार्य शुरू कराया। नहर में 2017 से पानी नहीं छोड़ा जा रहा था, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी।
सिंचाई विभाग खंड शामली की ओर से चौगामा नहर में पानी छोड़ने के लिए योजना तैयार की है। शासन के बड़ौत खंड से शामली खंड को इस नहर को चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच वर्षों से पानी न छोड़े जाने और सफाई न होने के कारण नगर में झाड़ झंकार, पेड़ पौधे उग गए थे।
शामली विभाग के सहायक अभियंता अमित कुमार ने नहर का निरीक्षण कर सफाई कार्य शुरू कराया। बताया कि टीकरी शाखा की सफाई चल रही है, इसके बाद निरपुड़ा और कुरथल शाखाओं की सफाई कराकर जनवरी तक नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा इसके सात माइनर हैं। इनकी सफाई कराकर उनमें भी पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
गढ़ी कांगरान और कुरथल में किसानों को मुआवजा दिलाकर वहां का कार्य भी पूर्ण कराया जाएगा। नहर की सफाई का कार्य शुरू होने से चौगामा क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए नियमित पानी मिलेगा। क्षेत्र के किसान नरेंद्र राणा, डॉ. राहुल तोमर, मास्टर महेंद्र राठी, डॉ. अरुण राठी, जितेंद्र उर्फ बिल्लू, जगपाल सिंह, हरपाल राणा सहित अन्य किसानों ने नहर की सफाई शुरू होने पर खुशी जताई।