फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to increase circle rates of land in Baghpat after nine years

Baghpat News: बागपत में नौ साल बाद जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

Tue, 01 Apr 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations to increase circle rates of land in Baghpat after nine years
सर्किल रेट बढ़ने की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत-मेरठ हाईवे से गुजरते वाहन। संवाद
बागपत। जिले में नौ साल बाद जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही हैं। जमीनों के बाजार दाम के आधार पर नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे किनारे की जमीनों के बैनामों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनके किनारे की जमीनों पर दस प्रतिशत से ज्यादा सर्किल रेट बढ़ सकते हैं। मगर, गांवों के संपर्क मार्गों पर अभी सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां जमीनों के सर्किल रेट आखिरी बार वर्ष 2016 में बढ़े थे। इसके आधार पर ही बागपत से होकर गुजर रहे दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के लिए 5365 किसानों की जमीन का अधिग्रहण करके मुआवजा दिया गया। अब नौ साल पुराने सर्किल रेट के आधार पर ही हरियाखेड़ा में जमीनों के बैनामें कराए जा रहे हैं। यह भी कारण माना जा रहा है कि इतने साल से यहां सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि जमीनों के बाजार भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह आसमान पर पहुंच गए हैं। इसलिए इस बार सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी हो रही हैं। इसके लिए ही बागपत, बड़ौत, खेकड़ा सभी जगहों के बैनामों को निकालकर उनके आधार पर आंकलन किया जा रहा है कि सर्किल रेट कितना बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। क्योंकि जमीनों को सबसे ज्यादा इनके आसपास ही खरीदा और बेचा जा रहा है। हालांकि सर्किल रेट बढ़ाने का आखिरी फैसला शासन के निर्देशों व बैठक के आधार पर लिए जाने की बात कही जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed