{"_id":"673659c5f9858e8d820e7ead","slug":"preparations-to-declare-a-reward-of-fifty-thousand-on-history-sheeter-gyanendra-dhaka-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121730-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर पचास हजार इनाम घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर पचास हजार इनाम घोषित करने की तैयारी
Fri, 15 Nov 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। ढिकौली गांव में प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के बाद से फरार 25 हजार रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। चांदीनगर पुलिस ने इसके लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी।
ढिकौली गांव में पूर्व प्रधान के घर में पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका ने हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारने के बाद बलकटी से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका अपने साथी के साथ वहां से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने ज्ञानेंद्र ढाका और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिल्ली और मेरठ में ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
चांदीनगर पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका पर इनाम बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।