फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for voting completed at the election operation center

चुनाव संचालन केंद्र पर मतदान की सभी तैयारिया पूर्ण

Mon, 07 Feb 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for voting completed at the election operation center
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित चुनाव संचालन केंद्र पर दस फरवरी को जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां पोलिंग पार्टियों के आने तथा पंडाल लगाने के साथ ही बैरिकेडिंग भी करा दी गई है। ईवीएम पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बागपत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दस फरवरी को प्रथम चरण में मतदान होना है। चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों के लिए अलग-अलग पंडाल लगाए गए हैं। उनकी बैरिकेडिंग भी करा दी गई है। लाइट की माकूल व्यवस्था करा दी गई है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सभी ईवीएम को भी चालू हालत में करते हुए स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के साथ ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख का पहरा भी शुरू करा दिया गया है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां नौ फरवरी की सुबह चुनाव संचालन केंद्र पर पहुंचेंगी। इसके बाद उन्हें ईवीएम के साथ कड़ी सुरक्षा में बूथ के लिए रवाना किया जाएगा। दस फरवरी को मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव संचालन केंद्र पर ही ईवीएम को जमा कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed