फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations for teacher-graduate elections are complete, polling parties will leave today

शिक्षक-स्नातक चुनाव की तैयारियां पूरी, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Preparations for teacher-graduate elections are complete, polling parties will leave today
- एक दिसंबर को जिले में सात मतदान स्थलों के 21 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन

- डीएम ने तीन जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एक दिसंबर को होने वाले शिक्षक स्नातक के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शकुंतला गौतम ने तीन जोनल व सात सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जिले में सात मतदान केंद्र पर 21 बूथ बनाए गए है। सोमवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शकुंतला गौतम ने तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। बड़ौत जोन में विकास खंड बिनौली में जन निगम के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, विकास खंड छपरौली में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम, विकास खंड पिलाना में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, नगर पालिका बड़ौत में बड़ौत तहसीलदार प्रदीप कुमार, विकास खंड बड़ौत में सीबीओ डॉ खुशीराम, विकास खंड पिलाना में नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार वर्मा, विकास खंड खेकड़ा में खेकड़ा तहसीलदार यदुवंश कुमार वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सोमार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों का रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगा मतदान
बागपत। विधान परिषद के चुनाव के लिए विकास खंड खेकड़ा, विकास खंड बागपत, विकास खंड पिलाना, विकास खंड छपरौली, विकास खंड बिनौली, विकास खंड बड़ौत व नगर पालिका बड़ौत को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 21 बूथ
बागपत। सात मतदान केंद्रों पर 21 बूथ बनाए गए है। इनमें विकास खंड बिनौली में दो, विकास खंड छपरौली में दो, विकास खंड पिलाना में तीन, विकास खंड बागपत में चार, विकास खंड खेकड़ा में तीन, विकास खंड बड़ौत में तीन व नगर पालिका बड़ौत में चार बूथ बनाए गए है। इनमें से सात बूथ शिक्षक और 14 बूथों पर स्नातक पद के लिए मतदान होगा।

एक बूथ पर तैनात रहेंगे चार अधिकारी व कर्मचारी
बागपत। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी व एक द्वितीय मतदान अधिकारी के अलावा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा।
तैनात रहेगा पुलिस बल
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चुनाव के दौरान बूथ व केंद्र के बाहर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था रहेगी।
13 हजार 300 मतदाता करेंगे मतदान
निर्वाचन क्षेत्र बूथ महिला पुरुष
स्नातक 14 4512 7058
शिक्षक 07 761 6699
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed