{"_id":"5fb4088a8ebc3e9c033417c9","slug":"preparations-for-chhath-puja-begin-first-two-days-worship-will-be-done-in-homes-baghpat-news-mrt511272053","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा की तैयारियां शुरू, पहले दो दिन घरों में की जाएगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा की तैयारियां शुरू, पहले दो दिन घरों में की जाएगी पूजा
विज्ञापन
- बागपत शुगर मिल परिसर और यमुना किनारे पर मनाया जाता है त्योहार
- 20 नवंबर को दोनों जगह करेंगे पूजा अर्चना, तैयारियां शुरू की
बागपत। सूर्यदेव की उपासना के त्योहार छठ पूजा के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई है। पहले दो दिन श्रद्धालु घरों में ही पूजा अर्चना करेंगे। 20 नवंबर को चीनी मिल परिसर और यमुना नदी के किनारों पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे।
छठ पूजा का त्योहार बुधवार से आरंभ होगा। कार्तिक शुक्लपक्ष की चतुर्थी से त्योहार की शुरूआत आती है। जिला मुख्यालय पर सहकारी चीनी मिल बागपत के परिसर और यमुना नदी के किनारों पर पूजा अर्चना कर त्योहार मनाया जाता है। मंगलवार को चीनी मिल परिसर में सफाई का कार्य किया गया। श्रद्धालु लाल देई ने बताया कि तय किया गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले दो दिन घरों में ही पूजा अर्चना की जाएगी। त्योहार के अंतिम दिन मुख्य पूजा चिह्नित स्थानों पर होगी।
-------------------
छठ पर इन तिथियों का महत्व
बागपत। मंगलवार रात एक बजकर 18 मिनट से शुभ मुहूर्त शुरू होगा। बुधवार को त्योहार आरंभ होगा। खरना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद 20 नवंबर को भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
-------------------
सोशल डिस्टेंश का करें पालन
बागपत। डीएम शकुुंतला गौतम ने बताया कि छठ पूजा के लिए बागपत, खेकड़ा और बड़ौत एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार पर लोगों से सोशल डिस्टेंस और मास्क का पालन करने की अपील की गई है।