{"_id":"67cb548a2247f2651a073747","slug":"preparation-of-grammar-in-english-made-the-paper-easy-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-127616-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंग्रेजी में ग्रामर की तैयारी ने आसान बनाया पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंग्रेजी में ग्रामर की तैयारी ने आसान बनाया पेपर
Sat, 08 Mar 2025 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करती छात्राएं। संवाद
बागपत। यूपी बोर्ड में शुक्रवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटरमीडिएट की कृषि, कंप्यूटर व शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इनमें 566 ने अंग्रेजी व 10 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। वहीं परीक्षार्थियों की ग्रामर की तैयारी ने पेपर आसान बनाया और समय से पहले पेपर किया।
जिले के 37 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में हुई हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के लिए 13267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 13211 संस्थागत व 56 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 557 संस्थागत व नौ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में ही हुई इंटरमीडिएट की कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र, कंप्यूटर, शस्य विज्ञान की परीक्षा के लिए जिले में 306 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
इनमें से 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी सोनम, अंकित, विजय व पारूल ने बताया कि अंग्रेजी के पेपर में जो भी प्रश्न आए थे वह सभी किताबों में से आए है और सभी प्रश्न काफी आसान थे। पेपर में लेंचो, एनी व टीर्की के बारे में पूछा गया था, जो हर पेपर में आते है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।